kolkata lockdown: लॉकडाउन उल्लंघन में बंगाल में दूसरे दिन भी 1200 से अधिक गिरफ्तारियां

kolkata lockdown सड़कें पूरी तरह से खाली रहीं लेकिन कोलकाता के कई बाजारों में खरीदारी करने वाले लोगों के बीच अफरातफरी की स्थिति रही।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Wed, 25 Mar 2020 06:17 PM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2020 08:25 PM (IST)
kolkata lockdown: लॉकडाउन उल्लंघन में बंगाल में दूसरे दिन भी 1200 से अधिक गिरफ्तारियां
kolkata lockdown: लॉकडाउन उल्लंघन में बंगाल में दूसरे दिन भी 1200 से अधिक गिरफ्तारियां

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। लॉकडाउन के आदेश के उल्लंघन में बीते 24 घंटे में राज्य में 1200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कई लोगों को तो तत्काल सजा यानी कान पकड़कर उठक बैठक कराने के बाद चेतावनी देकर भी छोड़ दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब लॉकटाउन को 14 अप्रैल तक पढ़ा दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे बंगाल में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। इसके बाद से ही बंगाल के सभी 23 जिलों में पुलिस की गश्ती तेज हो गई है। बावजूद इसके बुधवार की सुबह विभिन्न बाजारों में भारी भीड़ जुट गई थी। जो लोग बिना कारण इधर उधर घुम रहे थे उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। मंगलवार की शाम पांच से बुदवार शाम पांच बजे तक कोलकाता पुलिस ने 871 लोगों को गिरफ्तार किया है। सबसे अधिक कोलकाता पुलिस के साउथ ईस्ट डिवीजन में 235, दक्षिण पूर्व में 185 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो लोग अनावश्यक रूप से इधर से उधर घूम फिर रहे हैं और अकारण ही दुकानों के इर्दगिर्द घूम फिर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह हावड़ा, हुगली, मुर्शिदाबाद, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, वीरभूम समेत कई जिलों में पुलिस ने बिना कारण घरों से निकलने वालों तीन सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोरोना वायरस से निपटने को कोलकाता नगर निगम तैयार

कोरोना वायरस से निपटने के लिए कोलकाता नगर निगम ने भी पुख्ता इंतजाम कर लिये हैं। नगर निगम आयुक्त की निगरानी में व्यवस्थाओं को चाकचौबंद किया जा रहा है। बुधवार को कोलकाता में निगम की ओर से  जारी एक बयान में मेयर परिषद के सदस्य देवव्रत मजूमदार ने कहा है कि नगर निगम की ओर से कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए कीटनाशक छिड़काव के लिए 20 मशीनें, रास्ते की सफाई के लिए 10 बड़ी मशीनों के साथ-साथ मास्क, दस्ताने, पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का पुख्ता इंतजाम कर दिया गया है। निगम की ओर से पूरे क्षेत्र में कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चला जा रहा है। इसके लिए बैनर, होर्डिंग आदि की मदद ली गई है। मरीजों के लिए क्वॉरंटाइन एवं आइसोलेशन सेंटर बनाये जा रहे है। मशीनों से सार्वजनिक स्थलों पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। 

देवव्रत मजूमदार स्वंय भी कोरोना से निबटने की समस्त व्यवस्थाओं को देख रहे हैं और लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की नहीं बल्कि मुकाबला करने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए बचाव ही एक मात्र उपाय है। उन्होंने समस्त जनता से सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने व बुखार की शिकायत होने पर डाक्टरों को दिखाने की सलाह दी है

chat bot
आपका साथी