किशोर कुमार की पहली पत्नी व अमित कुमार की मां रूमा गुहा का निधन

मशहूर अभिनेत्री रूमा गुहा का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह किशोर कुमार की पहली पत्नी और अमित कुमार की मां थीं।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 03 Jun 2019 12:41 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jun 2019 12:41 PM (IST)
किशोर कुमार की पहली पत्नी व अमित कुमार की मां रूमा गुहा का निधन
किशोर कुमार की पहली पत्नी व अमित कुमार की मां रूमा गुहा का निधन

 कोलकाता, प्रेट्र। किशोर कुमार की पहली पत्नी व मशहूर अभिनेत्री रूमा गुहा का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रूमा ने अपने घर बालीगंगे प्लेस में अंतिम सांस ली। वह अभी कुछ दिन पहले ही मुंबई में अपने बेटे अमित कुमार से मिलकर कोलकाता लौटी थीं। रूमा बढ़ती उम्र के साथ होने वाली तकलीफों से परेशान थी। 

मशहूर अभिनेत्री रूमा गुहा का जन्म 3 नवंबर 1934 में कोलकाता में हुआ था। वर्ष 1951 में उन्होंने लीजेंड्री सिंगर और अभिनेता किशोर कुमार से विवाह रचाया था। वह किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं।  इस शादी से रूमा और किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार का जन्म हुआ। लेकिन अफसोस की ये रिश्ता ज्यादा लंबा न चल सका और विवाह के महज छह वर्ष बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर तलाक ले लिया। तलाक के तीन साल बाद रूमा ने अरुप गुहा थाकुर्ता से दूसरी शादी कर ली। 

 

कई फिल्मों में किया काम

एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ रूमा एक जानी-मानी प्लेबैक सिंगर भी थीं। रूमा ने गंगा ओभीजान, पालातक, आशिते आसिओ ना, एंटनी फिरंगी, बालिका बधु जैसी कई शानदार फिल्में की जिनमें से फिल्म बालिका बधु आज तक दर्शकों के जहन में है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी