BIMSTEC: बिम्सटेक में भारत की बहुत बड़ी भूमिका, महासचिव तेनजिन बोले- पीएम मोदी ने दिया था इसके महत्व पर जोर

बिम्सटेक में भारत की बहुत बड़ी भूमिका है और भारत इसे लेकर काफी समर्पित भी रहा है। बिम्सटेक के महासचिव तेनजिन लेकफेल ने कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन से इतर ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिम्सटेक के महत्व पर जोर दिया। फाइल फोटो।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2023 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2023 09:24 PM (IST)
BIMSTEC: बिम्सटेक में भारत की बहुत बड़ी भूमिका, महासचिव तेनजिन बोले- पीएम मोदी ने दिया था इसके महत्व पर जोर
बिम्सटेक में भारत की बहुत बड़ी भूमिका- महासचिव तेनजिन

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बिम्सटेक में भारत की बहुत बड़ी भूमिका है और भारत इसे लेकर काफी समर्पित भी रहा है। बिम्सटेक के महासचिव तेनजिन लेकफेल ने कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन से इतर ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कोलंबो में हुए पिछले शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिम्सटेक के महत्व पर जोर दिया।

भारत निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका

उन्होंने कहा कि भारत ने बिम्सटेक को एक मिलियन डालर दिए थे ताकि संस्थागत विकास हो सके और बिम्सटेक आगे बढ़े इसलिए भारत बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि वह नेतृत्व करते हुए बिम्सटेक को आगे ले जाएगा। वहीं, बिम्सटेक सम्मेलन में बोलते हुए विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने कहा, "कोलकाता रणनीतिक रूप से भारत के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है और एक्ट ईस्ट पालिसी को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता प्रमुख क्षेत्र होना चाहिए।"

सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर जोर

वहीं, आइएससीएस इंडिया के निदेशक अरिंदम मुखर्जी ने कहा, "दूसरा बिम्सटेक सम्मेलन हम सभी को पिछले 25 वर्षों में बिम्सटेक की उपलब्धियों पर विचार करने और उन क्षेत्रों की पहचान करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है, जहां हम अपने सहयोग और साझेदारी को और बढ़ा सकते हैं।"

chat bot
आपका साथी