EID 2020: चक्रवात एम्फन से बंगाल के एक करोड़ लोग बेघर, घरों में पढ़ें ईद की नमाज और मनाएं त्योहार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवान्न में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा मुझे पता है कि लोग परेशान हैं। हम भी पूरी कोशिश कर रहे हैं। रात-दिन काम चल रहा।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 09:42 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 09:42 PM (IST)
EID 2020: चक्रवात एम्फन से बंगाल के एक करोड़ लोग बेघर, घरों में पढ़ें ईद की नमाज और मनाएं त्योहार
EID 2020: चक्रवात एम्फन से बंगाल के एक करोड़ लोग बेघर, घरों में पढ़ें ईद की नमाज और मनाएं त्योहार

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः चक्रवात एम्फन जाने के तीन दिन बाद भी ईद के त्योहारों के बीच भी बंगाल के विशाल इलाके बिना बिजली के हैं। कोलकाता के भी बड़े इलाके में बिजली-पानी के लिए हाहाकार मचा है। आक्रोशित लोगों सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवान्न में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मुझे पता है कि लोग परेशान हैं। हम भी पूरी कोशिश कर रहे हैं। रात-दिन काम चल रहा। थोड़ा धैर्य रखें। इस महामारी के बीच एक और आपदा आ गई। इसीलिए ईद का नमाज घरों पर पढ़ें और घर में ही त्योहार मनाएं। मैं खुद रमजान में इफ्तार में शामिल होती थीं। रेड रोड के नामाज कार्यक्रम में शामिल होती थीं। परंतु, इस बार रेड रोड में नमाज नहीं होगा। मैं सभी मुस्लिम भाई-बहनों से अपील करती हूं कि घरों में रहकर त्योहार मनाएं।

वहीं ममता ने कहा कि याद रखिए 1 करोड़ लोग आज बेघर हैं। लेकिन वे भी धीरज रखे हुए हैं। इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा से उबरने में समय लगता है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी से अपील की है कि आपदा के समय वह 'क्षुद्र राजनीति' में न उलझें। बल्कि, उनके शब्दों में, 'इस समय खड़े होकर मदद करें।' मुख्यमंत्री ने कहा कि सीईएससी कोलकाता में एक अलग निजी निकाय है। वे 30 वर्षों से हैं और वाममोर्चा के शासनकाल में बिजली आपूर्ति का कार्यभार दिया गया था। कलकत्ता और ग्रेटर कलकत्ता में इनका पूरा आधारभूत ढांचा है। हालांकि, ऐसी स्थिति में, उन्होंने और मुख्य सचिव ने आरपी-संजीव गोयनका समूह के प्रमुख संजीव गोयनका से बात की। उन्होंने कहा कि सड़कों से पेड़ों को हटाने के लिए अकेले कोलकाता में 200 से अधिक टीमें काम कर रही थीं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष कुछ लोगों को उकसा रहे हैं और कुछ मीडिया भी मदद कर रही है। विपक्ष से मुख्यमंत्री ने कहा कि शांत रहें और काम करने दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही हम हर बार ईद की नमाज में शामिल होते थे, लेकिन इस बार यह संभव नहीं है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन में घर पर 'ईद मनाने' के लिए आवेदन किया है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने केंद्र से 25 मई से हवाई सेवा शुरू नहीं करने की अपील की है। नवान्न में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को केंद्रीय मंत्रालय में आवेदन करने का निर्देश दिया। 25 मई के बजाय 30 मई से हवाई सेवा शुरू करें।

chat bot
आपका साथी