Coronavirus: लॉकडाउन उल्लंघन व मास्क नहीं पहनने के आरोप में 758 लोग गिरफ्तार, थूकने पर 33 गिरफ्तार

Coronavirus लॉकडाउन के उल्लंघन व मास्क नहीं पहनने के आरोप में कोलकाता से 758 लोग गिरफ्तार थूकने पर 33 लोग गिरफ्तार

By Preeti jhaEdited By: Publish:Thu, 30 Apr 2020 08:48 AM (IST) Updated:Thu, 30 Apr 2020 08:48 AM (IST)
Coronavirus: लॉकडाउन उल्लंघन व मास्क नहीं पहनने के आरोप में 758 लोग गिरफ्तार, थूकने पर 33 गिरफ्तार
Coronavirus: लॉकडाउन उल्लंघन व मास्क नहीं पहनने के आरोप में 758 लोग गिरफ्तार, थूकने पर 33 गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो कोलकाता।  लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने व मास्क नहीं पहनने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने बुधवार को महानगर के विभिन्न इलाकों से 758 लोगों को गिरफ्तार किया। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात 8 बजे तक यह गिरफ्तारी की गई।

इनमें 606 लोगों को जानबूझकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने एवं 152 लोगों को मास्क नहीं पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके साथ सार्वजनिक जगहों व सड़कों पर थूकने के आरोप में भी 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा विभिन्न नाकों पर जांच और गस्ती के दौरान 10 वाहन भी जब्त किए गए।

उल्लेखनीय है कि लाकडाउन के उल्लंघन में कोलकाता पुलिस हर दिन सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर रही है। मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 571 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 156 लोगों एवं अन्यत्र थूकने के आरोप में 23 लोगों को गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 598 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 146 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। रविवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 554 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 163 लोगों एवं अन्यत्र थूकने के आरोप में 26 लोगों को गिरफ्तार किया था।

शनिवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 570 लोगों, मास्क नहीं पहनने के आरोप में 120 लोगों एवं अन्यत्र थूकने के आरोप में 21 लोगों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 682 लोगों एवं मास्क नहीं पहनने के आरोप में 153 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को लॉकडाउन के उल्लंघन व मास्क नहीं पहनने पर कोलकाता पुलिस ने 711 लोगों को गिरफ्तार किया था।

इनमें लॉकडाउन के उल्लंघन में 590 लोगों एवं मास्क नहीं पहनने पर 121 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, अन्यत्र थूकने के आरोप में 36 लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले बुधवार को लॉकडाउन के उल्लंघन व मास्क नहीं पहनने पर कोलकाता पुलिस ने 754 लोगों को गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना पहले ही अनिवार्य कर दिया है।इसके अलावा संक्रमण रोकने के लिए इस समय सार्वजनिक जगहों व सड़कों पर अन्यत्र थूकने पर भी पाबंदी है।

chat bot
आपका साथी