BJP Parivartan yatra:बंगाल में परिवर्तन अपरिहार्य, भाजपा की रथयात्रा इस प्रक्रिया को मजबूती देगी: हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि बंगाल में सरकार का बदलाव अपरिहार्य है और राज्य में भाजपा की रथ यात्रा इस प्रक्रिया को मजबूती दे सकती है। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि राज्य के लोग भाई-भतीजावाद बढ़ते भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से आजिज आ चुके हैं।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 08:35 PM (IST)
BJP Parivartan yatra:बंगाल में परिवर्तन अपरिहार्य, भाजपा की रथयात्रा इस प्रक्रिया को मजबूती देगी: हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि बंगाल में सरकार का बदलाव अपरिहार्य

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि बंगाल में सरकार का बदलाव अपरिहार्य है और राज्य में भाजपा की रथ यात्रा इस प्रक्रिया को मजबूती दे सकती है। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि राज्य के लोग भाई-भतीजावाद, बढ़ते भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से आजिज आ चुके हैं। हर्षवर्धन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुझे बीते एक साल से विभिन्न स्रोतों से जो जानकारी मिल रही है उससे संकेत मिलता है कि बंगाल में बदलाव अपरिहार्य है। रथ यात्रा से इस प्रक्रिया को मजबूती मिल सकती है। लोग राज्य में भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण में बढ़ोतरी और भाई-भतीजावाद से आजिज आ चुके हैं।

भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर कई घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाकर उन पर निशाना साधती रही है। उन्होंने कहा कि अब यहां राज्य में और कुछ नहीं सिर्फ भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और भाई-भतीजावाद है। यह आम लोग कह रहे हैं जिनका भाजपा के साथ किसी तरह का जुड़ाव नहीं है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

chat bot
आपका साथी