बंगाल में भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा जारी, 15 से शुरू हुई यह यात्रा 26 अक्टूबर तक चलेगी

बंगाल में भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा जारी है। राज्य के विभिन्न जगहों से आज भी भाजपा की ओर से गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 01:54 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 01:54 PM (IST)
बंगाल में भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा जारी, 15 से शुरू हुई यह यात्रा 26 अक्टूबर तक चलेगी
बंगाल में भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा जारी, 15 से शुरू हुई यह यात्रा 26 अक्टूबर तक चलेगी

कोलकाता, जागरण संवाददाता। बंगाल में भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा जारी है। राज्य के विभिन्न जगहों से आज भी भाजपा की ओर से गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता संकल्प यात्रा में उपस्थित थे। सिलीगुड़ी में संकल्प यात्रा में आज सांसद राजू बिष्ट शामिल होंगे।

बंगाल में भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा जारी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के साथ उत्तर 24 परगना जिले के बेलघडि़या में गांधी संकल्प यात्रा निकाली। 4 नंबर रेल गेट के निकट से शुरू हुई इस गांधी संकल्प यात्रा में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। इसके प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दक्षिणेश्र्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान दिलीप घोष ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें भाजपा को मजबूत बनाने के लिए मदद करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जनता राज्य में परिवर्तन चाहती है। इसे लेकर लोगों में नया उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी पैदल चले। इस दिन बेलियाघाटा में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। सिन्हा ने आरोप लगाया कि शनिवार को रात में उनके दल कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा गया। एक कार्यकर्ता लापता है। इसके लिए उन्होंने सत्तारूढ़ दल के लोगों को जिम्मेवार ठहराया।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर यह पदयात्रा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य गांधी जी के आदर्श एवं सिद्धांत को आम जनता तक पहुंचा है। सांसद एवं भाजपा नेता दिलीप घोष ने बंगाल को हिंसा मुक्त करने एवं सत्याग्रह का आह्वान किया। भाजपा ने पश्चिम बंगाल को हिंसामुक्त राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प के साथ यह यात्रा शुरू की गई है।

यात्रा राज्य के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 150 किलोमीटर की दूरी तय की करेगी। यात्रा के दौरान राज्य के सभी 42 संसदीय क्षेत्रों में 6500 किलोमीटर यात्रा तय की जाएगी। इसमें पार्टी के सांसद, विधायक, प्रदेश नेता, जिला नेता व स्थानीय नेता, कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

माना जा रहा है कि भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में जनसंपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की है। राज्यभर में 15 अक्टूबर से शुरू हुई यह यात्रा 26 अक्टूबर तक चलेगी।

chat bot
आपका साथी