Mann Ki Baat: बंगाल के सभी बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात सुनेंगे भाजपा कार्यकर्ता

West Bengal बंगाल में लगभग 78000 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। हाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल दौरे के दौरान बूथों को मजबूत करने का निर्देश दिया था। इसी के मद्देनजर यह अभियान शुरू किया गया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 25 Dec 2020 08:41 PM (IST) Updated:Fri, 25 Dec 2020 08:41 PM (IST)
Mann Ki Baat: बंगाल के सभी बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात सुनेंगे भाजपा कार्यकर्ता
बंगाल के सभी बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात सुनेंगे भाजपा कार्यकर्ता। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 दिसंबर को 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इस दौरान बंगाल के प्रत्येक बूथ पर इस कार्यक्रम के सुनने की व्यवस्था की जाएगी। इसकी जानकारी बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पीएम मोदी प्रत्येक महीने बंगाल के दौरे पर आएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने अब मेगा जनसंपर्क अभियान 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' शुरू किया है। इस अभियान के तहत भाजपा के बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता बंगाल के घर-घर में जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देंगे। घोष ने शुक्रवार को कोलकाता के हेस्टिंग्स स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी की उपस्थिति में इस अभियान की शुरुआत भी कर दी।

गौरतलब है कि बंगाल में लगभग 78,000 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। हाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल दौरे के दौरान बूथों को मजबूत करने का निर्देश दिया था। इसी के मद्देनजर यह अभियान शुरू किया गया है। इस मौके पर दिलीप घोष ने कहा, प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को गेरुआ रंग का एक थैला दिया जाएगा। थैले में एक डायरी, मास्क, सैनिटाइजर, स्टीकर, नेम प्लेट और प्रधानमंत्री का पत्र रहेगा।

chat bot
आपका साथी