अर्जुन सिंह के समर्थकों के घरो पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

कैचवर्ड हमले की सियासत -भाटपाड़ा के मेघना मोड़ की घटना हमले की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 05:28 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 05:28 PM (IST)
अर्जुन सिंह के समर्थकों के घरो पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़
अर्जुन सिंह के समर्थकों के घरो पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

कैचवर्ड: हमले की सियासत

-भाटपाड़ा के मेघना मोड़ की घटना, हमले की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

-तृणमूल में शामिल हुए संजय सिंह ने आरोपों को किया खारिज

संवाद सहयोगी, बैरकपुर: तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़कर दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेता व चार टर्म के विधायक अर्जुन सिंह के समर्थकों के घरों पर अब हमला होने की खबर है। शनिवार की सुबह अर्जुन सिंह के छह समर्थकों के घरों व एक के दुकान पर हमला करने के साथ ही एक समर्थक की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस के साथ साथ रैफ के जवानों को भी तैनात किया गया है। आरोप है कि माकपा से तृणमूल में शामिल होने वाले संजय सिंह के नेतृत्व में हमला किया गया है। जबकि संजय ने आरोप को निराधार बताया है।

जानकारी के मुताबिक जगदल थानातर्गत भाटपाड़ा के मेघना मोड़ के पास अर्जुन सिंह का पुराना पार्टी ऑफिस है। तृणमूल में रहने के दौरान वे वहा बैठा करते थे। उक्त कार्यालय के सामने ही उनके कई समर्थकों का घर है। सुबह तृणमूल समर्थित कुछ लोगों ने रवि कुमार साव और राजू समेत अर्जुन सिंह के छह समर्थकों के घरों पर हमला किया। रवि की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।

हमलावरों पर आरोप है कि रिवाल्वर के बट से एक को मारकर सिर फोड़ दिया गया। महिलाओं से भी बदसलूकी की गई। भाजपा को वोट देने पर मारने की धमकी दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर जगदल थाने की पुलिस व रैफ पहुंची। इसके बाद स्थिति शांत हुआ। घटना के खिलाफ भाजपा समर्थकों ने जगदल थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। तृणमूल समर्थक संजय सिंह के खिलाफ जगदल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इधर संजय सिंह का कहना है कि सब झूठे आरोप हैं। तृणमूल में शामिल होने के कारण ऐसा आरोप लगाया जा रहा है। रात में हमारे घर पर ही हमला किया गया था। मालूम हो कि शुक्रवार को ही माकपा से संजय सिंह और प्रमोद सिंह तृणमूल में शामिल हुए हैं।

अर्जुन सिंह के समर्थकों का कहना है कि तृणमूल नेता संजय सिंह के नेतृत्व में लोगों ने हमला किया है। आरोप को बेबुनियाद नहीं बताया जा सकता। क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में भी हमले की वारदात व हमलावर की तस्वीर कैद है।

chat bot
आपका साथी