रेत माफियाओं पर कार्रवाई, 50 नाव व 15 जेसीबी जब्त

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन ने रेत माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पहले ही दिन 50 नाव,15 जेसीबी जब्त किया गया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 24 Dec 2018 02:53 PM (IST) Updated:Mon, 24 Dec 2018 02:53 PM (IST)
रेत माफियाओं पर कार्रवाई, 50 नाव व 15 जेसीबी जब्त
रेत माफियाओं पर कार्रवाई, 50 नाव व 15 जेसीबी जब्त

जागरण संवाददाता, बांकुड़ा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन ने रेत माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पहले ही दिन 50 नाव और 15 जेसीबी को जब्त किया गया। इसके अलावा रेत भरे ट्रक और ट्रैक्टर को भी कब्जे में लिया गया।

विष्णुपुर के उपखंड अधिकारी मानस मंडल के नेतृत्व में एसडीपीओ सुकोमलकांति दास, पात्रसायर थाने के ओसी अतनु कांजीलाल, बीएलआरओ तापस पाल ने भारी पुलिस बल के साथ मामूदपुर और सातखोला गांव में दामोदर नदी क घाट पर रेत माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया।

टीम को देख रेत माफियाओं में भगदड़ मच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके से नदी के बीच से रेता निकालने में प्रयोग होने वाली 50 नाव, 15 जेसीबी, काफी संख्या में रेता लदे ट्रक और ट्रैक्टर समेत अन्य उपकरण जब्त कर लिए।

हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी होने की सूचना नहीं है। उपखंड अधिकारी मानस मंडल के अनुसार किसी भी कीमत पर नदियों से रेत का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। रेत माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बता दें कि गत 29 नवंबर में बांकुड़ा मंे सभा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नदियों से अवैध खनन नहीं रुकने पर पुलिस प्रशासन के अफसरों को जमकर लताड़ा था। मुख्यमंत्री के कड़े तेवर देख जिला प्रशासन की नींद खुली थी। 

chat bot
आपका साथी