दमदम मेट्रो स्टेशन से छह किलो चांदी के साथ एक गिरफ्तार

दमदम मेट्रो स्टेशन से शनिवार दोपहर छह किलोग्राम चांदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 03:00 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 03:00 PM (IST)
दमदम मेट्रो स्टेशन से छह किलो चांदी के साथ एक गिरफ्तार
दमदम मेट्रो स्टेशन से छह किलो चांदी के साथ एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कोलकाता : दमदम मेट्रो स्टेशन से शनिवार दोपहर छह किलोग्राम चांदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसका नाम अशोक टुंड (52) है। जीआरपी ने अशोक के पास से एक लाख रुपये की नकदी भी जब्त की है। अशोक को दमदम थाने के हवाले कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह उन आभूषणों को लेकर कहां और किसे देने जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दिन दोपहर 12.30 बजे अशोक बैग लेकर दमदम मेट्रो स्टेशन पहुंचा था। उसपर संदेह होने पर दमदम जीआरपी ने बैग खुलवाया तो उसमें से करीब छह किलोग्राम चांदी मिली। उससे चांदी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह कुछ दिखा नहीं पाया। इसके बाद जीआरपी ने अशोक को हिरासत में ले लिया और बाद में दमदम थाने के हवाले कर दिया।

chat bot
आपका साथी