हिलसा मछली की तस्करी करते छह गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे बेनापोल इलाके से पुलिस ने 64 किलोग्राम हिलसा मछली के साथ छह भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Feb 2020 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 02 Feb 2020 05:00 PM (IST)
हिलसा मछली की तस्करी करते छह गिरफ्तार
हिलसा मछली की तस्करी करते छह गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे बेनापोल इलाके से पुलिस ने 64 किलोग्राम हिलसा मछली के साथ छह भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। हिलसा मछली की बांग्लादेश से शुक्रवार रात बेनापोल चेक पोस्ट के माध्यम से भारत में तस्करी की गई थी। बेनापोल के लाल मियां सुपर मार्केट के पास से सभी को गिरफ्तार किया गया। उनके नाम शांतनु दास, विप्लब विश्वास, तारेक हलधर, दिब्येदु सरकार, मिथुन विश्वास व विकास राय हैं। सभी उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी