अब मलेशिया जाकर फंस गए पश्चिम बंगाल के 25 मजदूर

कुछ दिनों पहले ही राज्य के 11 श्रमिक ईरान में फंस गए थे जिन्हें विदेश मंत्रालय ने स्वदेश लौटाया है। अब 25 मजदूरों के मलेशिया में फंसे होने की जानकारी मिली है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 12:10 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 12:10 PM (IST)
अब मलेशिया जाकर फंस गए पश्चिम बंगाल के 25 मजदूर
अब मलेशिया जाकर फंस गए पश्चिम बंगाल के 25 मजदूर

कोलकाता, जागरण संवाददाता। कुछ दिनों पहले ही राज्य के 11 श्रमिक ईरान में फंस गए थे जिन्हें विदेश मंत्रालय ने स्वदेश लौटाया है। अब पश्चिम बंगाल के 25 मजदूरों के मलेशिया में फंसे होने की जानकारी मिली है।

कोलकाता समेत उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और अन्य जिलों से ये मजदूर एक कंपनी की मदद से मलेशिया में काम करने के लिए गए थे। इसके लिए प्रत्येक ने उक्त कंपनी के अधिकारियों को 50 से 60 हजार रुपये भी दिया था लेकिन आरोप है कि मलेशिया पहुंचने के बाद पता चला कि वह कंपनी ही फर्जी थी।

यहां तक कि उन्हें जिस काम के लिए ले जाया गया था वह काम भी नहीं मिला और दूसरा काम कराया जा रहा है। इससे कई श्रमिकों की तबीयत भी बिगड़ गई है। कंपनी का प्रतिनिधि बनकर जो व्यक्ति इन्हें विदेश ले गया था उससे बार-बार संपर्क किए जाने के बाद भी बात नहीं हो पा रही है।

इन लोगों ने जब स्वदेश लौटने की इच्छा जताई है तो आरोप है कि इनका वीजा, पासपोर्ट और बाकी दस्तावेज भी जब्त कर लिया गया है। इसके बाद इन लोगों ने जैसे-तैसे घरवालों को सूचना दी है।

परिजनों ने एक स्वयंसेवी संस्था के पास इससे संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य सीआईडी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पास चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी गई है। 

chat bot
आपका साथी