मध्य शिक्षा पर्षद में लाखों की हेराफेरी, दो कर्मचारी गिरफ्तार

विधाननगर पूर्व थानांतर्गत स्थित मध्य शिक्षा पर्षद के कार्यालय में लाखों रुपये की हेराफेरी के आरोप में वहां के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 03:00 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 03:00 PM (IST)
मध्य शिक्षा पर्षद में लाखों की हेराफेरी, दो कर्मचारी गिरफ्तार
मध्य शिक्षा पर्षद में लाखों की हेराफेरी, दो कर्मचारी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कोलकाता : विधाननगर पूर्व थानांतर्गत स्थित मध्य शिक्षा पर्षद के कार्यालय में लाखों रुपये की हेराफेरी के आरोप में वहां के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके नाम सिंधू कांजीलाल और अब्दुल मुनीर हैं। सिंधू ठेका कर्मी है जबकि मुनीर मध्य शिक्षा पर्षद में कैशियर के पद पर कार्यरत है। दोनों को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को दोनों को विधाननगर अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि बीते दिनों मध्य शिक्षा पर्षद की ओर से सिंधू और मुनीर को 26 लाख रुपये देकर बैंक में जमा कराने को कहा गया था। उन लोगों ने रुपये जमा ही नहीं करवाए। जांच में जब इसका खुलासा हुआ तो बुधवार को दोनों के खिलाफ विधाननगर पूर्व थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में उतरी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी