ममता के कवि श्रीजात को 'बेकसूर' बताने पर उठे सवाल

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बांग्ला भाषा के कवि श्रीजात बंद्योपाध्याय पिछले चार दिनों से अपनी एक विवादित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 10:47 PM (IST)
ममता के कवि श्रीजात को 'बेकसूर' बताने पर उठे सवाल
ममता के कवि श्रीजात को 'बेकसूर' बताने पर उठे सवाल

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बांग्ला भाषा के कवि श्रीजात बंद्योपाध्याय पिछले चार दिनों से अपनी एक विवादित कविता को लेकर सुर्खियों में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन जांच की अंतिम रिपोर्ट आने से पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें बेकसूर करार दे दिया। ममता के इसी बयान को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में ममता ने कहा-'मैंने पुलिस से कहा है कि पूरे मामले की जांच कर मुझे रिपोर्ट दे। मैं पूरे दायित्व के साथ कह रही हूं कि कुछ नहीं होगा। लोकतांत्रिक आंदोलन में कुछ असुविधा होती है। वे (श्रीजात) अच्छे से लिखें। इसे लेकर उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।' ममता यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा-'श्रीजात ने एक सियासी कविता लिखी है। यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है और वे लिख ही सकते हैं।' ममता ने परोक्ष तौर पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा-'श्रीजात को धमकियां दी जा रही है। यह एक राजनीतिक दल कर रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। ¨हदू संहति नामक संगठन ने दर्ज कराई है। पुलिस जांच करेगी। मैं कह रही हूं कि कुछ नहीं होगा।' ममता की इन्हीं बातों को लेकर बुद्धिजीवियों का एक वर्ग सवाल उठा रहा है कि भाजपा के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी की गई तो ममता कवि के साथ हैं लेकिन जब उनके खिलाफ फेसबुक पर एक कोलाज पोस्ट किया गया तो जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अंबिकेश महापात्र को जेल की हवा खानी पड़ी। श्रीजात के खिलाफ थाने में शिकायत हुई तो यह राजनीतिक प्रति¨हसा है। फिर अंबिकेश को गिरफ्तार किया जाना क्या था?

chat bot
आपका साथी