हाथी ने वृद्ध के दोनों पैर कुचल डाले

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : आनंदपुर प्रखंड के तेतुलडीह ग्राम निवासी 75 वर्षीय उपेन्द्र महतो गुरुवार की श

By Edited By: Publish:Fri, 23 Jan 2015 01:06 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jan 2015 01:06 AM (IST)
हाथी ने वृद्ध के दोनों पैर कुचल डाले

संवाद सूत्र, मनोहरपुर : आनंदपुर प्रखंड के तेतुलडीह ग्राम निवासी 75 वर्षीय उपेन्द्र महतो गुरुवार की शाम एक जंगली हाथी की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। जंगली हाथी ने वृद्ध के दोनों पैर कुचल डाले। घटना गुरुवार की शाम लगभग 3.20 बजे की है। घायल उपेन्द्र को इलाज के लिए सीधे राउरकेला ले जाया गया। जानकारी के अनुसार तेतुलडीह गांव निवासी उपेन्द्र महतो गांव से लगभग डेढ़ किमी दूर जंगल में जानवरों को चराने गया था। कम सुनने वाले उपेन्द्र मवेशियों को चरा कर वापस गांव आ रहे थे। इसी क्रम में रास्ते में एक जंगली हाथी की चपेट में आ गए। हाथी के आने की उन्होंने आहट नहीं सुनी। जंगली हाथी को देख वह गिर पड़ा और उपेन्द्र के दोनों पैर जंगली हाथी के पैर के नीचे आ गए, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। हाथी उपेन्द्र को घायल कर जंगल की ओर चलता बना। मवेशी लेकर लौट रहे दूसरे ग्रामीणों ने उपेन्द्र को घायल देख इसकी सूचना उसके बेटे रामनाथ महतो को दी। इसके बाद ग्रामीण गंभीर रूप से घायल उपेन्द्र को उठाकर घर ले आए। फिर वाहन की व्यवस्था कर उसे इलाज हेतु राउरकेला ले गए। इधर दिन दहाड़े एक जंगली हाथी के गांव के आसपास विचरण करने से तेतुलडीह सहित आसपास गांव के लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी