झूलना झूलते समय हादसा, वृद्ध की मौत

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : झूलना झूलते समय संतुलन बिगड़ जाने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 07:16 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 07:16 PM (IST)
झूलना झूलते समय हादसा, वृद्ध की मौत
झूलना झूलते समय हादसा, वृद्ध की मौत

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : झूलना झूलते समय संतुलन बिगड़ जाने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाए जाने पर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांथी की है। जानकारी के मुताबिक जूनपुट तटीय थाना क्षेत्र के रघुरारिपुरबाड़, जलपाई गांव निवासी अजीत दलोई (66) गुरुवार को अपने घर के बरामदे में लगे झूले में झूल रहे थे। इस बीच रस्सी पांव में फंस जाने से वे जमीन पर गिर पड़े। वाकये में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल कांथी महकमा अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के क्रम में देर रात उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना के आलोक में स्थानीय थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी