विघ्नविनाशक गणपति की पूजा आज

आज गणेश चतुर्थी पर विघ्नविनाशक गणपति की पूजा की जाएगी। पूजा मह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 06:44 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 06:44 PM (IST)
विघ्नविनाशक गणपति की पूजा आज
विघ्नविनाशक गणपति की पूजा आज

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : आज गणेश चतुर्थी पर विघ्नविनाशक गणपति की पूजा की जाएगी। पूजा महोत्सव को लेकर पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भी गणपति के भक्तों में काफी उत्साह व्याप्त है। जगह-जगह पर पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप बुधवार को दिया गया। बाजारों में गणपति की रेडीमेड प्रतिमाएं सहित पूजन व प्रसाद सामग्रियों की खरीदारी के लिए काफी तादाद में लोगों की भीड़ हुई।

पंडालों में प्रतिष्ठा के लिए प्रतिमाओं को पूजा आयोजकों की ओर से गाजे-बाजे के साथ ले जाया गया। रेलनगरी खड़गपुर में भगवानपुर, नीमपुरा, खरीदा, ओल्ड सेटलमेंट, नई खोली आदि जगहों पर दर्जनों की संख्या में पंडालों में गणपति की कलात्मक प्रतिमाओं को प्रतिष्ठा की गई है। पूजा समारोह के साथ ही इस मौके पर सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी विभिन्न संस्थाओं की ओर से किए जाने का निर्णय लिया गया है। काफी तादाद में लोग अपने घरों में भी प्रतिमा प्रतिष्ठित कर व्यक्तिगत रूप से गणपति पूजा महोत्सव की तैयारियों में जुटे रहे। छोटा टेंगरा में स्थित गणेश मंदिर में भी पूजा आयोजन की तैयारी जोरों से किया गया। खड़गपुर के अलावा मेदिनीपुर, हल्दिया सहित अन्य जगहों पर भी गणपति उत्सव को ले लोगों में हर्ष व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी