केंद्रीय कोष का दुरुपयोग कर रही राज्य सरकार

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के कलेक्ट्रेट के समक्ष बुधवार क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 06:50 PM (IST)
केंद्रीय कोष का दुरुपयोग कर रही राज्य सरकार
केंद्रीय कोष का दुरुपयोग कर रही राज्य सरकार

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के कलेक्ट्रेट के समक्ष बुधवार को भारतीय जनता किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्ञापन भी कार्यालय में जमा कराया गया। मुख्य रूप से ललित जाना, शंकर दास, अरुप दास, तपन सामंत व अजय साहू उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में करोड़ों रुपये की रकम राज्य सरकार को दे रही है, लेकिन राज्य इसका उपयोग नहीं कर रही। केंद्र की मंशा हर किसान को ऋण तथा क्रेडिट कार्ड आदि की सुविधा से लैस करने की है, लेकिन राज्य इसमें जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखा रही। उलटे केंद्र से मिलने वाले पैसों को क्लबों आदि को बांटा जा रहा है। किसी को पैसे देने पर हमें ऐतराज नहीं, लेकिन यदि क्लब या अन्य संस्था को रकम देनी है तो राज्य अपने खजाने से दें। जो पैसा अन्नदाताओं के लिए हैं उसका दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है। इसलिए यह सिलसिला तुरंत बंद होना चाहिए। अन्यथा भारतीय जनता किसान मोर्चा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर होगी।

chat bot
आपका साथी