स्थापना दिवस पर डीवाइएफआइ ने निकाली रैली

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के कर्नेलगोला स्थित माकपा के सहय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 07:43 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 07:43 PM (IST)
स्थापना दिवस पर डीवाइएफआइ ने निकाली रैली
स्थापना दिवस पर डीवाइएफआइ ने निकाली रैली

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के कर्नेलगोला स्थित माकपा के सहयोगी युवा संगठन डीवाइएफआइ के 50वें स्थापना दिवस पर रविवार को रैली समेत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगोष्ठी में नेताओं ने देश की वर्तमान दशा पर गंभीर ¨चता व्यक्त की। रविवार की सुबह संगठन के सदस्यों की ओर से रैली निकाली गई। शहर के विभिन्न भागों की परिक्रमा के बाद रैली वापस कार्यालय पहुंची। इसके पश्चात सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता तापस सिन्हा, सायंतन मित्रा आदि ने संबोधित किया। अपने संबोधन में नेताओं ने कहा कि पचास साल पहले देश के नौजवानों को एक मंच पर लाने के लिए डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन किया गया था। देश व राज्य की वर्तमान स्थिति पर ¨चता जाहिर करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक काल में भी नौजवानों को क्या मिला। रोजगार के नाम पर राज्य सरकार उन्हें आलू चॉप की दुकान खोलने की सलाह दे रही है तो केंद्र पकौड़े तलने की। इससे जाहिर होता है कि हमारी व्यवस्था की असली सोच क्या है। लगातार आंदोलन से ही सत्ता की सोच को बदला जा सकता है।

chat bot
आपका साथी