क्लबों को अपने पाले में करने में जुटे राजनीतिक दल

चुनाव में स्थानीय क्लबों की बड़ी भूमिका होती है। जिस दल के पास क्ल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 06:17 AM (IST)
क्लबों को अपने पाले में करने में जुटे राजनीतिक दल
क्लबों को अपने पाले में करने में जुटे राजनीतिक दल

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : चुनाव में स्थानीय क्लबों की बड़ी भूमिका होती है। जिस दल के पास क्लबों की संख्या ज्यादा होती है। उस दल के जीतने की उम्मीद भी ज्यादा हो जाती है। इसलिए हर राजनीतिक पार्टी आजकल चुनाव के दौरान क्लबों को अपने पाले में करने के लिए मुहिम चला देते हैं।

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर सदर विधानसभा केंद्र-224 में होने वाले उप चुनाव में भी कई राजनीतिक पार्टियां विभिन्न क्लबों को अपने पाले में करने हेतु अभियान चला रही हैं। स्थानीय क्लबों से जुड़े लोगों को लेकर बैठकों का आयोजन भी चल रहा है। चुनाव में जीत मिलने के बाद क्लबों को अनुदान देने-दिलाने की बात भी कही जा रही है। सदर विधानसभा में भी स्थानीय क्लबों की संख्या करीब एक हजार के आस-पास है। एक-एक क्लब में दर्जनों की संख्या में सदस्य जुड़े रहते हैं। कई क्लबों की ओर से धार्मिक आयोजनों के साथ ही रक्तदान, वस्त्रदान आदि सामाजिक जन कल्याणकारी कार्यों का आयोजन भी अक्सर किया जाता है। इससे क्लब सदस्यों का अपने क्षेत्र के नागरिकों के साथ सीधा संपर्क बना रहता है। इसलिए कई राजनीतिक पार्टियां अब क्लबों को अपने साथ करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। चुनाव प्रचार के बाद क्लबों संग बैठक करने का अभियान और जोरों से चल रहा है।

chat bot
आपका साथी