सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में केवि शालबनी का शानदार प्रदर्शन

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रिजर्व बैंक नोट मुद्रण शालबनी स्थित के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 May 2019 09:42 PM (IST) Updated:Mon, 06 May 2019 06:45 AM (IST)
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में केवि शालबनी का शानदार प्रदर्शन
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में केवि शालबनी का शानदार प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रिजर्व बैंक नोट मुद्रण शालबनी स्थित केंद्रीय विद्यालय का सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम सौ फीसद रहा। कुल 21 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी और सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्राचार्य शिव लाल सिंह ने कहा कि वर्ष भर किए गए सतत परिश्रम का ऐसा फल प्राप्त कर सभी गौरवान्वित हैं। उन्होंने बताया गया कि विद्यालय ने गत सत्र में भी कोलकाता संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए विद्यालय ने 78.57 पीआई हासिल किया जो विगत वर्ष के पीआई से आठ अंक ऊपर रहा है। विज्ञान वर्ग में 95.67 फीसद के साथ देबकांत मिश्रा व वाणिज्य वर्ग में 91.83 फीसद के साथ अबंतिका कर प्रथम स्थान पर रहीं। अन्य सभी बच्चों का प्रदर्शन भी अत्यंत सराहनीय रहा। हिदी में हृषिता सोम तथा शारीरिक शिक्षा में आकाशदीप चौधरी ने सौ में सौ अंक हासिल कर न सिर्फ विद्यालय का ही नहीं बल्कि पूरे कोलकाता संभाग का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों ने हिदी में अधिकतम अंक 100, शारीरिक शिक्षा में 100, कंप्यूटर साइंस में 97, अंग्रेजी में 95, गणित में 95, भौतिक विज्ञान में 95, रसायन विज्ञान में 95, जीव विज्ञान में 91, अकाउंट्स में 94, बिजनेस स्टडीज में 94 तथा अर्थशास्त्र में 88 अंक प्राप्त किए। सभी विषयों के पीआई गत वर्ष के प्रदर्शन से बेहतर रहे। कंप्यूटर साइंस का पीआई 92.86, हिदी का 91.67, अंग्रेजी का 80.36, रसायन विज्ञान का 77.5, शारीरिक शिक्षा का 86.9, बिजनेस स्टडीज का 81.25, अकाउंट्स का 85.42 पीआई तथा भौतिक विज्ञान का 70 रहा। सभी विद्यार्थियों ने 70 फीसद से ऊपर अंक प्राप्त किया। विभिन्न विषयों में विद्यालय में ए1 ग्रेड प्राप्त करने वालों की संख्या 32 रही है।

chat bot
आपका साथी