मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में बुध

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 06:31 PM (IST)
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी

जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में बुधवार से त्रिदवसीय हिदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापक रूप से सदस्यता अभियान भी चलाया गया।

मंडल रेल प्रबंधक के.आर. रेड्डी समेत अन्यान्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में पुस्तकें ली। सभी ने राजभाषा विभाग के इस कदम को सराहा, क्योंकि इसके माध्यम से लोगों की पुस्तकों के प्रति अभिरुचि खास तौर से हिदी के प्रति अनुराग बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई। उपस्थित जनसमूह ने हिदी के प्रचार-प्रसार में इसे एक अति महत्वपूर्ण कदम बताया। विमर्श के दौरान पाठकों ने साहित्येतर विषयक पुस्तकों की संख्या बढ़ाने की मांग की, जिससे पठन-पाठन की समृद्ध संस्कृति विकसित हो सके। अधिकारियों ने कहा कि रेल महकमे में राजभाषा विभाग का अपना महत्व है। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में अहिदी भाषी लोग भी आपस में जुड़ते हैं। मंडल के राजभाषा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्री श्रीरंगम हरितस ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि यह प्रदर्शनी शुक्रवार तक चलेगी। आयोजन के तहत मिले सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी