अवैध व कच्ची शराब के खिलाफ अभियान, दो गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के नारायणगढ़ प्रखंड में अवैध व क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 05:54 PM (IST)
अवैध व कच्ची शराब के खिलाफ अभियान, दो गिरफ्तार
अवैध व कच्ची शराब के खिलाफ अभियान, दो गिरफ्तार

जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के नारायणगढ़ प्रखंड में अवैध व कच्ची शराब के खिलाफ पिछले 24 घंटों के दौरान चलाए गए अभियान में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध शराब जब्त भी की गई। नारायणगढ़ के बड़कलंकाई से दांतन की तरफ जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 60 के पास आबकारी विभाग ने दो लोगों को पकड़ा और उनके पास से करीब 65 लीटर अवैध और कच्ची शराब जब्त की गई। आरोपियों के नाम गौतम नायक और रवि सिंह बताए गए हैं। दोनों बेलदा के रहने वाले हैं। संबद्ध धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपियों का चालान कर दिया गया। बता दें कि दांतन और नारायणगढ़ प्रखंड में अवैध और कच्ची शराब का धंधा बड़े पैमाने पर चलता है। आबकारी और पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है।

chat bot
आपका साथी