महिषादल में बहनोई ने की साले की हत्या, गिरफ्तार

शनिवार की देर रात पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल थाना क्षे˜

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Jun 2019 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 02 Jun 2019 05:51 PM (IST)
महिषादल में बहनोई ने की साले की हत्या, गिरफ्तार
महिषादल में बहनोई ने की साले की हत्या, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : शनिवार की देर रात पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत महिषादल थाना क्षेत्र के गेंवखाली अंतर्गत सुकलालपुर गांव निवासी शेख सद्दाम (28) नामक युवक की हत्या हो गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके बहनोई शेख मुर्तुजा को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात शेख सद्दाम भोजन कर टहलने के लिए निकला था। गांव में स्थित सूनसान सड़क पर सद्दाम को अकेला पाकर आरोपितों ने धारदार हथियार से शरीर के कई स्थानों पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और सद्दाम को लहुलुहान हालत में छोड़कर वहां से भाग गए। सद्दाम के परिजनों ने बहनोई शेख मुर्तुजा पर आरोप लगाते हुए बताया कि शेख मुर्तुजा और उसके परिजन उसके बहन पर लगातार अत्याचार करते थे। विरोध करने पर वे लोग सद्दाम के जानी दुश्मन बन गए और मौका पाकर मुर्तुजा ने अपने परिजनों की मदद से उसकी हत्या कर दी। रविवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सद्दाम के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। इधर युवक की हत्या से गांव में उत्तेजना की लहर व्याप्त हो गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित मुर्तुजा के घर पर चढ़ाई कर खासा हंगामा करते हुए व्यापक तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद शेख मुर्तुजा अपने परिजनों संग फरार हो गया था। हालांकि व्यापक तलाशी अभियान के फलस्वरूप वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। महिषादल के क्षेत्रीय अधिकारी देवव्रत मुखर्जी ने बताया कि मृतक के पिता शेख जियाउद्दीन ने बेटे की हत्या के आरोप में शेख मुर्तुजा व उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुर्तुजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य चार आरोपित फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। विस्तृत जांच-पड़ताल के पश्चात ही कुछ कहा जा सकेगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी