मेदिनीपुर हिसक झड़प मामले में 48 गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में भाजपा के विरोध प्रदर्शन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Aug 2019 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 06:34 AM (IST)
मेदिनीपुर हिसक झड़प मामले में 48 गिरफ्तार
मेदिनीपुर हिसक झड़प मामले में 48 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान सोमवार को भड़की हिसा मामले में पुलिस ने समाचार प्रेषण तक 48 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि कई अन्य से पूछताछ जारी थी।

बता दें कि पिगला में युवा कार्यकर्ता की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत समेत अन्यान्य मुद्दों को लेकर भाजपा की ओर से सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव और धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया था। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर भारती घोष, सायंतन बसु, जिलाध्यक्ष समित दास आदि उपस्थित थे। सभा के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर बढ़ते ही हिसा भड़क उठी। पुलिस के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरीकेट तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसका तैनात जवानों ने विरोध किया। इस पर पुलिसर्किमयों पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिसके चलते पहले आंसू गैस के गोले और बाद में लाठी चार्ज किया गया। वाकये में चार पुलिसर्किमयों समेत कुल 13 लोग घायल हो गए। एक भाजपा कार्यकर्ता की आंख में गंभीर चोटें आई है। उसकी एक आंख खराब हो जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। दूसरी ओर वाकये के बाद से ही पुलिस ने इलाके में व्यापक धर-पकड़ शुरू कर दी और कई लोगों को गिरफ्तार किया। महकमे की ओर से केवल धर पकड़ अभियान जारी होने और कई से हिरासत में पूछताछ की बात कही गई, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तकरीबन 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप की स्थिति देखी गई, क्योंकि अभियान जारी था। संभावना जताई गई कि पुलिस के डर से आस-पास के कई गांवों के दलीय कार्यकर्ता भूमिगत हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी तुषार मुखर्जी ने पुलिस की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि लाठीचार्ज या आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से पहले चेतावनी देना अनिवार्य होता है, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। इसके खिलाफ हम अदालत जाएंगे। कुछ दिनों के भीतर होने वाली प्रदेश समिति की बैठक में भी इस पर चर्चा होगी।

chat bot
आपका साथी