पूर्व मेदिनीपुर से 246 गिरफ्तार

पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 07:30 PM (IST)
पूर्व मेदिनीपुर से 246 गिरफ्तार
पूर्व मेदिनीपुर से 246 गिरफ्तार

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अभियान चला कर कुल 246 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें ज्यादातर वारंटी बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक वी. सोलोमन नेस कुमार ने कहा कि चुनाव को निर्विघ्न और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए यह अभियान चलाया गया। जिसके तहत इन आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों में 25 के खिलाफ हत्या समेत गंभीर आपराधिक मुकदमा दर्ज था, वहीं अन्य आरोपियों में ज्यादातर के खिलाफ अदालत से वारंट निर्गत हुआ था। लिहाजा उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान करीब 300 लीटर कच्ची शराब जब्त कर नष्ट कर दी गई।जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस का अभियान लगातार जारी है, क्योंकि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। महत्वपूर्ण सड़कों पर नाकेबंदी भी की जा रही है। जिससे संदिग्धों की नजरदारी की जा सके।

chat bot
आपका साथी