छह विक्रेता समेत 12 गिरफ्तार

दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर स्टेशन में अभियान चलाकर रेलवे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 06:54 PM (IST)
छह विक्रेता समेत 12 गिरफ्तार
छह विक्रेता समेत 12 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर स्टेशन में अभियान चलाकर रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में 12 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में छह विक्रेता भी शामिल हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में यात्रा के आरोप में तीन रेल यात्री तथा दिव्यांगों के लिए आरक्षित डिब्बे में सफर के मामले में तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत मामला नामजद कर आरोपियों का इसी दिन खड़गपुर रेल कोर्ट में चालान कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी