तेंदुए के हमले में महिला श्रमिक घायल

सोमवार दोपहर को तेलीपाड़ा चाय बागान में काम कर रही एक महिला चाय श्रमिक पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 08:15 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 08:15 PM (IST)
तेंदुए के हमले में महिला श्रमिक घायल
तेंदुए के हमले में महिला श्रमिक घायल

संवाद सूत्र, बानरहाट : सोमवार दोपहर को तेलीपाड़ा चाय बागान में काम कर रही एक महिला चाय श्रमिक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में घायल महिला चाय श्रमिक का नाम सुनिता मुंडा (52) है। वह बिन्नागुड़ी चाय बागान के बाइजु लाइन की निवासी है। वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला जब बागान में काम कर रही थी, तब बागान के नाले से तेंदुआ निकल कर उसपर झपट पड़ा। सुनिता के हाथ व कंधे पर तेंदुए के खरोच के निशान है। सुनिता के चिल्लाने पर आसपास काम कर रहे चाय श्रमिकों के वहां पहुंचते ही तेंदुआ भाग गया। सुनिता को बिन्नागुड़ी चाय बागान के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक इलाके के बाद उसे वीरपाड़ा अस्पताल ले जाया गया। बिन्नागुड़ी के रेंजर अ‌र्घ्यदीप राय ने कहा कि वन विभाग की ओर से घायल महिला के इलाज का खर्च उठाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी