धूल से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: धूल के चलते चारों तरफ अंधकार छा जाता है। फलस्वरूप शहर के लोगों क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 06:11 PM (IST)
धूल से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
धूल से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: धूल के चलते चारों तरफ अंधकार छा जाता है। फलस्वरूप शहर के लोगों को वाहन चलाने में परेशानी होती है। इसके अलावा धूल उड़ने से प्रदूषण भी फैल रही है। इलाके के लगे पेड़ की पत्तियों का रंग भी हरा से सफेद हो चुका है। यह घटना लंकापाड़ा चाय बागान इलाके की है। फलस्वरूप बागान के प्रतिमान लाइन के इलाके के लोगों ने सड़क जाम कर अपना आक्रोश प्रकट किया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर वीरपाड़ा थाना के ओसी ध्रुवदोर्जी मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। शाम को तीन बजे के करीब लोगों ने आंदोलन समाप्त किया।

इलाके के युवक आकाश लामा ने कहा कि भूटान से डोलोमाइट लाने के लिए बड़ी-बड़ी ट्रक सड़क से यातायात करती है। बदहाल सड़क होने के कारण चारों तरफ सिर्फ धूल ही धूल ही हो जाता है। इस कारण घर-घर में दमे की मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। बच्चे व बुजुर्गो को सांस लेने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि पहले सुबह व शाम को सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाता था। लेकिन पिछले एक सप्ताह से पानी देना बंद कर दिया गया है। लोगों की मांग है कि जब तक सड़क नहीं बन जाता, सुबह-शाम नियमित रूप से पानी का छिड़काव होना चाहिए। अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जाता है तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। मदारीहाट के बीडीओ सुमन सौरभ महांती ने कहा कि उक्त शिकायत को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। शुक्रवार से नियमित पानी का छिड़काव किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी