कैदियों की संख्या नहीं मिलने पर सायरन बजाकर कराई गिनती

- जलपाईगुड़ी केंद्रीय संसोधनागार की घटना पहले भी कैदियों के बीच हो चुकी है मारपीट की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jul 2022 05:06 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jul 2022 05:06 PM (IST)
कैदियों की संख्या नहीं मिलने पर सायरन बजाकर कराई गिनती
कैदियों की संख्या नहीं मिलने पर सायरन बजाकर कराई गिनती

- जलपाईगुड़ी केंद्रीय संसोधनागार की घटना, पहले भी कैदियों के बीच हो चुकी है मारपीट की घटना जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी केंद्रीय संसोधनागार में कैदियों की संख्या को लेकर कुछ गड़बड़ी सामने आई है। इस कारण आपातकालीन हालातों में सायरन बजाकर कैदियों को गिनने का काम शुरू हुआ।

कुछ साल पहले भी कैदियों के बीच मारपीट को लेकर काफी अशांति हुई थी। उस समय भी सायरन बजाकर सभी जेल कर्मचारियों को बुलाकर स्थिति को काबू में किया गया था। आज भी कुछ वैसा ही माहौल बना हुआ था। जलपाईगुड़ी केंद्रीय संसोधनागार में प्रतिदिन छह बार गिना जाता है। इस दिन दोपहर को हुई गिनती में कैदियों की संख्या मिल नहीं रही थी। इसे लेकर ही जेल प्रबंधन की चिंता बढ़ गई। फिर सायरन बजाकर सभी जेल कर्मियों को बुलाया गया। इसके अलावा दमकल विभाग और कोतवाली थाने की पुलिस को भी सूचना दी गई।

सायरन बाजार खत्म होते ही जेल कर्मचारी लाठियों के साथ जेल में घुस गए। करीब एक घंटे तक सायरन बजाकर कैदियों को गिनने का काम चल रहा था। एक घटे बाद सफेद झडा फहराया गया। फिर जेल कर्मी जेल के भीतर से बाहर आ गए। इसके बाद सायरन बंद करके मुख्य द्वारा पर झंडा लगा दिया गया।

इस बीच, जलपाईगुड़ी केंद्रीय संसोधनागार के अधीक्षक भौमिक सरकार ने कहा कि यह हमारा नियमित अभ्यास था। हम देखते हैं कि क्या हमारे कर्मचारी सतर्क हैं या नहीं। फिलहाल संसोधनागार में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। कैदियों की संख्या भी कम नहीं है। माहौल भी बिल्कुल शांत है।

chat bot
आपका साथी