सामाजिक दायित्वों पर तत्पर इंडिया पावर

जागरण संवाददाता, कोलकाता : इंडिया पावर आसनसोल क्षेत्र में अपने निगमित सामाजिक दायित्वों के प्रति तत्

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 08:32 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 08:32 PM (IST)
सामाजिक दायित्वों पर तत्पर इंडिया पावर
सामाजिक दायित्वों पर तत्पर इंडिया पावर

जागरण संवाददाता, कोलकाता : इंडिया पावर आसनसोल क्षेत्र में अपने निगमित सामाजिक दायित्वों के प्रति तत्पर है। उसके बर्नपुर के हीरापुर स्थित कौशल निर्माण प्रशिक्षण सह सांस्कृतिक केंद्र में स्कूल छूट बच्चों को बुनियादी सहायता प्रदान करने के साथ ही उन्हें स्कूल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। सामाजिक गतिविधियों के विस्तार के लिए आइपीसीएल ने रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के साथ साझेदारी है की है। इसके कौशल निर्माण प्रशिक्षण सह सांस्कृतिक केंद्र में बच्चों को ढांचागत सहायता प्रदान की जाती है। केंद्र के ज्यादातर बच्चे स्कूल छूट हैं। उन्हें कौशल निर्माण प्रशिक्षण के साथ ही पाठ्यक्रम आधारित गतिविधियों पेंटिंग, अभिनय कला इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाता है। आने वाले वर्षो में इंडिया पावर का प्रयास महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल और खेल के क्षेत्र में होगा।

chat bot
आपका साथी