दिलीप घोष ने राज्य सरकार के कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: चोपड़ा में गोलीकांड को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 05:21 PM (IST)
दिलीप घोष ने राज्य सरकार के कानून व्यवस्था पर साधा निशाना
दिलीप घोष ने राज्य सरकार के कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: चोपड़ा में गोलीकांड को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य सरकार के पर जमकर निशाना साधा है। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दिलीप घोष ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर के रायगंज से लेकर चोपड़ा तक पूरा इलाका ही असामाजिक तत्वों के हाथ में चला गया है। बॉर्डर इलाके में उग्रवादी संगठन का वर्चस्व हो गया है। लगातार हमले हो रहे हैं। गत एक वर्षो में आठ लोगों की हत्या हो चुकी है। लेकिन सरकार हालातों पर काबू नहीं कर पा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की भी हत्या की गई है। पंचायत चुनाव में भी 90 लोगों की हत्या हुई, लेकिन सरकार इसे रोकने में नाकाम रही। सरकार राज्य को संभाल नहीं पा रही, पर सरकार को असम की चिंता लगी है। उन्होंने कहा कि तृणमूल के प्रतिनिधि असम में जाकर विवाद को और अधिक भड़काने की कोशिश में लगे हुए हैं। हत्याकांड पर राजनीति हो रही है।

chat bot
आपका साथी