हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत

संवाद सूत्र वीरपाड़ा फिर एक बार हाथी के हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई। यह घटना रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 07:59 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 06:23 AM (IST)
हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत
हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: फिर एक बार हाथी के हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई। यह घटना रविवार शाम को वीरपाड़ा थाना के अंतर्गत कालापानी बस्ती इलाके में घटी है। मृतक का नाम शेर बहादुर तामांग (55) है। वह कालापानी इलाके का रहने वाला था। घर वापस लौटने के दौरान अचानक हाथी के हमले में उनकी मौत हो गई। बांदापानी ग्राम पंचायत के पूर्व उप प्रधान रमेश उरांव ने कहा कि लगातार हाथी के हमले के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही लोग घर में घुस जाते हैं। गत शुक्रवार को भी हाथी के हमले में सुदर्शन तांति नामक युवक की मौत हो गई थी। वन विभाग के अनाड़ी वाइल्ड लाइफ की वार्डन सीमा चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए जानलेवा हाथियों की शिनाख्त कराने की मांग की गई है। साथ ही इस बारे में वनमंत्री को भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक परिवार को सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी