भगवान के रूप में होती है नेताजी की पूजा

जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी जलपाईगुड़ी के एक मंदिर में प्रतिदिन सुभाष चंद्र बोस की पूजा की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 05:43 PM (IST)
भगवान के रूप में होती है नेताजी की पूजा
भगवान के रूप में होती है नेताजी की पूजा

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी के एक मंदिर में प्रतिदिन सुभाष चंद्र बोस की पूजा की जाती है। उत्तरपूर्व भारत में जलपाईगुड़ी सबसे पुराने शहरों में से एक है। यहां अंग्रेजों का प्रमुख कार्यालय भी था। जिसे वापस भेजने के लिए देश के कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया है। इसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने 1939 में एक सभा भी आयोजित किया था। यही कारण है कि जलपाईगुड़ी में नेताजी की यादें मौजूद है। शहर के मसकलाईबाड़ी पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्रतिदिन ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पूजा की जाती है। पुजारी की माने तो नेताजी उनलोगों के लिए भगवान के समान ही है। इसलिये उनकी पूजा की जाती है। प्रतिदिन सुबह-शाम नेताजी की प्रतिमा को पूजा जाता है।

chat bot
आपका साथी