पुल निर्माण में हो रही देरी से विधायक नाराज, मंत्री से की शिकायत

- पर्यटन मंत्री गौतम देव ने जर्दा पुल के निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण --स्थानीय प्रशासन व पी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 04:40 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:21 AM (IST)
पुल निर्माण में हो रही देरी से विधायक नाराज, मंत्री से की शिकायत
पुल निर्माण में हो रही देरी से विधायक नाराज, मंत्री से की शिकायत

- पर्यटन मंत्री गौतम देव ने जर्दा पुल के निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण, --स्थानीय प्रशासन व पीडब्ल्यूडी के समन्वय के अभाव में आ रही रुकावटें

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन का समन्वय न हो पाने के कारण महत्वपूर्ण पुल का निर्माण कार्य रुका हुआ है। विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग के काम के गति व कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़ा किया है। उक्त समस्या के समाधान के लिए पर्यटन मंत्री गौतम देव स्वयं आगे आए हैं। मयनागुड़ी रेलवे स्टेशन जाने के लिए बने मुख्य सड़क के ऊपर ही जर्दा पुल बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पुल का काम जरूर शुरू हुआ था, लेकिन काफी धीमी गति से काम चल रहा था। इस समस्या को लेकर अधिकारियों ने एक बार विधायक को जानकारी तक नहीं दी। यही कारण है मयनागुड़ी के विधायक अनंत देव अधिकारी ने पर्यटन मंत्री गौतम देव के सामने से पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की शिकायत की।

रविवार को पर्यटन मंत्री गौतम देव मयनागुड़ी के आनंदनगर में पुल के निर्माण कार्यो का जायजा लेने पहुंचे थे। सड़क की समस्या के कारण ही पुल निर्माण कार्य धीमी हो गई है। पुल के मुहाने पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर ही काली मंदिर, साइकिल समेत अन्य दुकान होने के कारण पुल का काम सटीक तरीके से नहीं हो पा रहा था। मंत्री ने आश्वासन दिया कि पुल का काम पूरा हो जाने पर दुबारा यहां दुकान कर पाएंगे। इसके अलावा काली पूजा से पहले ही मंदिर का भी निर्माण कर दिया जाएगा। इसका कुछ खर्च मंदिर मालिक को भी वहन करना पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर बंगाल के 10 समस्याओं का हल करने को निर्देश दिया है। इसके तहत ही वह मयनागुड़ी पहुंचे। काम निश्चित समय पर समाप्त हो, इसके लिए सभी की सहायता जरूरी है। यहां से मंत्री मयनागुड़ी रामशाई जाने वाले रास्ते में बन रहे रेलवे अंडरपास का भी निरीक्षण किया।

इस दिन विधायक अनंत देव अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इंजीनियर को फोन करके काम के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की थी, लेकिन उनके बातों को कोई महत्व नहीं दिया गया। मंत्री को कहा गया कि अधिकारियों ने निर्माण कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन से किसी प्रकार की सहायता लेना उचित नहीं समझा। अगर सहयोग लेते तो मंत्री को आने की जरूरत नहीं होती। यहां काम में किसी ने कोई बाधा नहीं पहुंचाई है। इसके बावजूद भी निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। इस दिन मंत्री ने समस्याओं का समाधान कर दिया है। इस दिन पंचायत समिति के अध्यक्ष शिबब बासुनिया, एसडीओ रंजन कुमार दास व विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की।

chat bot
आपका साथी