बंगाल में कटमनी का पैसा वापस मांगने गए महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Misbehavior with woman. बंगाल में कटमनी का पैसा वापस मांगने गए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 06:19 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 06:19 PM (IST)
बंगाल में कटमनी का पैसा वापस मांगने गए महिला से सामूहिक दुष्कर्म
बंगाल में कटमनी का पैसा वापस मांगने गए महिला से सामूहिक दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी। कटमनी का पैसा वापस मांगने गए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप उपप्रधान पर लगा है। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए मदर एंड चाइल्ड हब में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि मयनागुड़ी इलाके की एक महिला सरकारी योजना के तहत बनने वाले घर के लिए उप प्रधान को कटमनी दिया था। घर नहीं मिलने पर महिला जब अपना सात हजार रुपये वापस मांगने गई तो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने किया गया। उक्त मामले को लेकर मयनागुड़ी साप्टीबाड़ी 2 नंबर उप प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद ही पुलिस जांच में जुट गई है। उप प्रधान फरार हैं। उनकी पत्नी ने महिला के आरोपों को बेबुनियाद व गलत बताया है।

जानकारी के अनुसार, मयनागुड़ी साप्टीबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत के सजनारटारी इलाके के एक महिला ने सरकारी योजना में मिलने वाली घर के लिए उप प्रधान को सात हजार रुपया दिया था। लेकिन काफी दिनों से घर नहीं मिलने पर गत बुधवार को महिला उप प्रधान के घर पैसा मांगने पहुंच गई। इसके बाद ही उस महिला को जबरन खींचकर घर के भीतर ले जाया गया। यहां उप प्रधान व उसके तीन साथी ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले को लेकर जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डेंडूप शेरपा ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लि करें

chat bot
आपका साथी