पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। यह घटना शनिवार स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Sep 2018 04:22 PM (IST) Updated:Sat, 29 Sep 2018 04:22 PM (IST)
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। यह घटना शनिवार सुबह को डुवार्स के तुलसीपाड़ा चाय बागान के तीन नंबर सेक्शन इलाके में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलसीपाड़ा चाय बागान के श्रमिक मोहल्ले के लोगों में पिछले काफी दिनों से तेंदुआ का दहशत बना हुआ था। यहां से मुर्गी, बकरी, हंस व बतख गायब हो रहे थे। बागान के श्रमिक पदम माया इयानजन ने कहा कि तेंदुए के कारण जीना दुश्वार हो चुका था। प्रतिदिन ही किसी न किसी के घर से मुर्गी व बकरियां गायब होने लगी थी। इस बारे में वन विभाग से भी शिकायत की जा चुकी थी। दूसरी ओर वन विभाग के लंकापाड़ा रेंज के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए 10-12 दिन पहले तुलसीपाड़ा चाय बागान के तीन नंबर सेक्शन में पिंजरा लगाया गया था। इसमें ही शनिवार सुबह को तेंदुआ कैद हो गया। स्वास्थ्य जांच के बाद तेंदुआ को जलदापाड़ा जंगल में छोड़ने की बात कही गई है। इधर, तेंदुए के पकड़े जाने के बाद श्रमिकों ने भी राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी