ेकानूनी सेवा प्रदान करने लिए न्यायाधीश घर-घर चला रहे हैं प्रचार अभियान

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: कानूनी सेवा संबंधित विषयों को लेकर लोगों को जागरूक करने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:47 PM (IST)
ेकानूनी सेवा प्रदान करने लिए न्यायाधीश घर-घर चला रहे हैं प्रचार अभियान
ेकानूनी सेवा प्रदान करने लिए न्यायाधीश घर-घर चला रहे हैं प्रचार अभियान

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: कानूनी सेवा संबंधित विषयों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए न्यायाधीश घर-घर प्रचार चला रहे हैं। जलपाईगुड़ी जिला कानूनी सेवा प्रबंधन के न्यायाधीश अस्मिता समाद्दार ने शुक्रवार को नगरपालिका के छह नंबर वार्ड के बाघाजतिन कॉलोनी में पहुंचकर कानूनी विषयों को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दिन न्यायाधीश व पार्षद को सामने पाकर लोगों ने अपनी शिकायतों व समस्याओं को भी रखा।

न्यायाधीश अस्मिता समाद्दार ने कहा कि महिलाएं व बच्चे नि:शुल्क ही कानूनी सेवा पा सकते हैं। इस क्षेत्र में उनलोगों के लिए न्यायाधीश भी नियुक्त कर दिया जाएगा। साथ ही जिन लोगों की वार्षिक आय 1 लाख रुपये है, वह भी कानूनी सेवा प्रबंधन की ओर से न्यायाधीश पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। चाय बागान के लोग अपने अधिकारों व सुविधाओं से वंचित हैं, उनलोगों को अधिकार दिलाने के लिए उक्त कदम उठाया गया है। चाय बागान इलाकों में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस सेवा में लोगों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस कार्य में एसएसबी के जवान व समाजसेवी संस्थाओं से भी सहयोग ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी