कालचीनी में गणपति बप्पा को दी गई विदाई

संवादसूत्र जयगांव कालचीनी मोदी लाइन में गणेश पूजा कमेटी की ओर से शुक्रवार को गणपति बप्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 07:58 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 07:58 PM (IST)
कालचीनी में गणपति बप्पा को दी गई विदाई
कालचीनी में गणपति बप्पा को दी गई विदाई

संवादसूत्र, जयगांव : कालचीनी मोदी लाइन में गणेश पूजा कमेटी की ओर से शुक्रवार को गणपति बप्पा को नम आंखों से विदाई दी गई।

मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष कमेटी की ओर से भव्य पूजा का मनाया जाता है। कालचीनी मोदी लाइन गणेश पूजा कमेटी के सचिव जय प्रकाश ने बताया कि आज इस जगह 11 दिन तक गणेश बाप्पा की पूजा के पश्चात इस दिन उन्हें विदाई दी गई। इस दिन सैकड़ों भक्तों को दोपहर 12 बजे एक शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद शहर से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बसरा नदी में विसर्जन किया गया। पूजा के अंतिम दिन गणपति बाप्पा को 751 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। इधर शोभायात्रा में शामिल भक्तों की सेवा को लेकर जगह-जगह पानी शरबत बांटे गए। इस दौरान रास्ते में मुस्लिम समुदाय द्वा एकता का परिचय देते हिंदू भाईयों को शरबत पिलाया गया।

chat bot
आपका साथी