सिविक वॉलेंटियर समेत चार पुलिस कर्मचारी कोरोना संक्रमित

संवाद सूत्र बानरहाट चार पुलिसकर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने से बानरहाट में हड़कंप मच गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jul 2020 09:21 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 06:12 AM (IST)
सिविक वॉलेंटियर समेत चार पुलिस कर्मचारी कोरोना संक्रमित
सिविक वॉलेंटियर समेत चार पुलिस कर्मचारी कोरोना संक्रमित

संवाद सूत्र, बानरहाट: चार पुलिसकर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने से बानरहाट में हड़कंप मच गया। पिछले कुछ दिनों से बुखार और शारीरिक कमजोरी से पीड़ित होने के कारण बानरहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इनका उपचार चल रहा था। गुरुवार रात को इन चारों पुलिसकíमयों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को जलपाईगुड़ी सारी अस्पताल में ले जाया गया। जानकारी के अनुसार इन पुलिसकíमयों में एक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं करबला चाय बागान का एक सिविक वॉलिंटियर भी शामिल है। वहीं कोरोना के लक्षण मिलने के बाद देवपाड़ा चाय बागान के एक श्रमिक को भी जलपाईगुड़ी सारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस कर्मी के साथ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर से संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर शुक्रवार को बानरहाट थाने के 15 पुलिस कर्मियों का स्वैब टेस्ट किया गया। वही अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी समेत स्थानीय लोगों के भी संक्रमित पुलिसकर्मी के संपर्क में होने की आशका जताई जा रही है। सिविक वॉलिंटियर के परिवार को भी आइसोलेशन में रखे जाने की व्यवस्था की जा रही है।

chat bot
आपका साथी