दुराचारी को फांसी दिलाने को ले प्रतिवाद रैली

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा : दस वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोप में वीरपाड़ा थाना पुलि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 07:25 PM (IST)
दुराचारी को फांसी दिलाने को ले प्रतिवाद रैली
दुराचारी को फांसी दिलाने को ले प्रतिवाद रैली

संवाद सूत्र, वीरपाड़ा : दस वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोप में वीरपाड़ा थाना पुलिस ने रविवार शाम को प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य आशारू ओरांव को गिरफ्तार किया था। अब उसे फांसी दिलाने की मांग को लेकर सोमवार शाम को सागरमाथा संघ की ओर से एक प्रतिवाद रैली निकाली गई। संगठन के कोषाध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने कहा कि उनलोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है। अगर आरोपी को फांसी दिया जाता है तो दूसरे लोग इस प्रकार के कुकर्म नहीं करेंगे। उनलोगों ने रैली के बाद वीरपाड़ा थाने में एक ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञातव्य है कि वीरपाड़ा अपर लाइन के प्राइवेट स्कूल डुवार्स पब्लिक रेसिडेसियल स्कूल के प्राचार्य अशारू ओरांव द्वारा नाबालिग के साथ कई बार दुराचार का आरोप लगा है। पीड़िता स्कूल के होस्टल में रहती थी। उसके माता पिता बाहर काम करते हैं। पांच महीने पहले उन्होंने अपने देवर से इस स्कूल में लड़की को पढ़ाने के लिए व्यवस्था की थी। शनिवार शाम को नाबालिग लड़की घर में जाकर बीमार हो पड़ी। उसके बाद छात्रा ने पूरी कहानी अपने चाची को बताई कि स्कूल का प्राचार्य उसके साथ इस प्रकार की हरकतें किया करता था। घटना के बाद रविवार को वीरपाड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

chat bot
आपका साथी