जंगल में मिला तेंदुए का शव, किसी वाहन का धक्का लगने से मौत की आशंका

धुपगुड़ी के पास जंगल में एक तेंदुए का शव पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन के धक्के से उसकी मौत हुई है।

By Rajesh PatelEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 09:47 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 09:47 PM (IST)
जंगल में मिला तेंदुए का शव, किसी वाहन का धक्का लगने से मौत की आशंका
जंगल में मिला तेंदुए का शव, किसी वाहन का धक्का लगने से मौत की आशंका
धुपगुड़ी [संवादसूत्र] । धुपगुड़ी के मोराघाट जंगल के एसएमजी तीन नंबर कंपार्टमेंट इलाके में एक बार फिर तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार की रात गश्त लगाने के दौरान वनकर्मियों ने तेंदुए का शव बरामद किया।
   जानकारी मिलते ही रेंजर राजीव दे मौके पर पहुंचे। गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए खूंटीमारी रेस्ट हाउस लाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गंभीर चोट लगने के चलते तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए के सिर व कई हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। इसको लेकर मधुबनी जंगल के पास बने वाच टावर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
   डुवार्स नेचर एंड लवर्स आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष सत्यजीत राय ने कहा कि नटहाटी जाने वाले राजमार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। वन विभाग के कर्मियों को वाहनों पर निगरानी रखनी चाहिए। इससे पहले भी कई बार वाहनों के धक्के से तेंदुओं की मौत हो चुकी है।
   मोराघाट के रेंजर राजीव दे ने कहा कि वाहन के टक्कर से तेंदुए की मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी भारी चीज से चोट लगने का खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले भी तीन तेंदुए के शव जंगल में पाए गए थे। सभी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी।  
chat bot
आपका साथी