पुलिस की तत्परता से लूट की बड़ी योजना नाकाम

- सात बदमाशों के साथ बंदूक और धारदार हथियार बरामद संवाद सूत्र जयगांव जयगाव की पुलि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 05:58 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 05:58 PM (IST)
पुलिस की तत्परता से लूट की बड़ी योजना नाकाम
पुलिस की तत्परता से लूट की बड़ी योजना नाकाम

- सात बदमाशों के साथ बंदूक और धारदार हथियार बरामद

संवाद सूत्र, जयगांव: जयगाव की पुलिस के तत्परता के कारण लूटपाट की एक बड़ी योजना नाकाम हो गई। पुलिस ने इस मामले में सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनलोगों के पास से एक बंदूक, धारदार हथियार , लोहे की पाइप समेत अन्य हथियार जब्त की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर ही पुलिस ने जयगाव के जीएसटी मोड़ से पासाका जाने वाले एशियन हाइवे राजमार्ग पर सोमवार देर रात बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये लोग भूटान और दूसरे जगहों पर ट्रकों में लूटपाट करने की योजना बना रहे थे। तभी सूचना पाकर जयगाव थाना में के एसआई मिगमा शेरपा अपने टीम के साथ उस जगह पहुच गए। यहां अनारुल इस्लाम उर्फ (नील) और पप्पू आलम समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। हालाकि पुलिस के इस अभियान के दौरान तीन बदमाश मौका देखकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों की माने तो अनारुल इस्लाम उर्फ नील और पप्पू आलम दोनो ही जयगाव शहर के इलियास नगर के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले हैं। जयगाव थाना प्रभारी अभिषेक भट्टाचार्य ने कहा कि पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। सभी को अलीपुरद्वार अदालत भेजा गया है। मास्टरमाइंड अनारुल इस्लाम और पप्पू आलम को आगे की पूछताछ के लिए रिमाड में लिया जा रहा है। इतनी बड़ी लूटपाट की घटना की योजना से शहर के व्यवसायियों में डर का माहौल बन गया है। गौरतलब कि विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग जगहों से हथियार मिल रहे हैं। उक्त घटनाओं को देखकर पुलिस अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

chat bot
आपका साथी