प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजारों में चलाया अभियान, 18 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी जलपाईगुड़ी जिले में कोरोना संक्रमितों संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 04:14 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 04:14 PM (IST)
प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजारों में चलाया अभियान, 18 गिरफ्तार
प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजारों में चलाया अभियान, 18 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी जिले में कोरोना संक्रमितों संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसलिए उसे रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े कदम उठाए गए हैं। मंगलवार को जलपाईगुड़ी जिला के विभिन्न बाजारों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है। साथ ही मृतकों के आंकड़ों में भी उछाल आ रहा है। वर्तमान समय में जिले में कोरोना 1434 सक्रिय मामले हैं। वहीं कोरोना से अब तक 422 लोगों की मौत हो चुकी है। उक्त कारणों से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों पर ब्रेक लगाने के लिए मंगलवार को जलपाईगुड़ी के मुख्य बाजारों में प्रशासनिक टीम पहुंची। इस दौरान एसडीओ सुदीप पाल, नगरपालिका के प्रशासक मंडल के सदस्य सैकट चटर्जी समेत नगरपालिका के अधिकारी और कोतवाली थाने के आईसी अ‌र्घ्य सरकार मौजूद थे। यहां सुबह 10 बजे के बाद भी खुले रखे दुकानों पर कार्रवाई की गई। पुलिस और प्रशासनिक टीम को देखकर दुकानदारों ने तुरंत दुकान बंद कर दिया। इस दिन स्टेशन बाजार, बहू बाजार समेत अन्य बाजारों में अभियान चलाकर 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जलपाईगुड़ी के एसडीओ सुदीप पाल ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। निश्चित समय सीमा के बाद ही खुली हुई दुकानों पर कार्रवाई की गई। कोरोना पर काबू पाने के लिए और लाकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए आगामी दिनों में भी इस प्रकार का अभियान चलाया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी