बचाव कार्य जल्द करने को हर संभव प्रयास : जीएम

जागरण संवाददाता दुर्गापुर काजोड़ा क्षेत्र के जामबाद ओसीपी से कुछ फीट की दूरी पर बड़े

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 06:20 AM (IST)
बचाव कार्य जल्द करने को हर संभव प्रयास : जीएम
बचाव कार्य जल्द करने को हर संभव प्रयास : जीएम

जागरण संवाददाता, दुर्गापुर : काजोड़ा क्षेत्र के जामबाद ओसीपी से कुछ फीट की दूरी पर बड़े पैमाने पर भूधंसान की घटना शनिवार की तड़के हुई। लेकिन रविवार शाम तय धंसान में फंसी महिला को बाहर नहीं निकाला जा सका था। ईसीएल प्रबंधन की ओर से शनिवार सुबह नौ बजे से शुरू किया गया बचाव कार्य रविवार भी जारी रहा। रविवार की सुबह काजोड़ा क्षेत्र के नए महाप्रबंधक जेसी राय भी बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे। वहीं अधिकारियों से बचाव कार्य की तकनीकी जानकारी ली। वहीं लोगों ने भी पुनर्वासन की मांग की। जायजा लेने के बाद जीएम जेसी राय ने कहा कि हमारा बचाव कार्य चौबीस घंटा चल रहा है। ऊपर वाले की भी अच्छी मर्जी है, क्योंकि बारिश नहीं हुआ। जिस कारण लगातार हमारा कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि अधिक बारिश के कारण भूधंसान की घटना हुई है। यहां कोयला उद्योग के राष्ट्रीयकरण के पहले कार्य हुआ है। हमलोग सुरक्षा के साथ काम करते है। जल्द से बचाव कार्य पूरा करने की हर संभव कोशिश कर रहें है। विशेषज्ञों के राय से नई तकनीक की मशीन भी लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां क्वार्टर परित्यक्त था। इसके बावजूद भी लोग यहां रहने लगे थे। पुनर्वासन के बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार किया एवं बताया कि फिलहाल प्रभावित लोगों को अस्थायी रूप से रखा गया है। वहीं शनिवार को घटना के बाद विधायक जितेंद्र तिवारी द्वारा ईसीएल अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए जाने के विषय में महाप्रबंधक ने बस इतना कहा कि वे हमारे भी विधायक है, हम भी यहां के नागरिक है। विधायक ने क्या कहा, उस विषय में मुझे कुछ नहीं कहना।

chat bot
आपका साथी