जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण तीन को

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के सीएमईआरआइ वूमेन फोरम लगातार सामाजिक गतिविधियों को अंजाम देने की ओर अग्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Nov 2017 09:43 PM (IST) Updated:Tue, 28 Nov 2017 09:43 PM (IST)
जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण तीन को
जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण तीन को

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के सीएमईआरआइ वूमेन फोरम लगातार सामाजिक गतिविधियों को अंजाम देने की ओर अग्रसर हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे कार्यक्रम के संचालन के बाद अब गरीबों को वस्त्र व गर्म वस्त्र देने को फोरम की महिलाएं तत्पर हुई है। तीन दिसंबर को दुर्गापुर के नवदिगंत कॉलोनी में उन कपड़ों का वितरण किया जाएगा। जहां महकमा शासक शंख सांतरा मौजूद रहेंगे। नवंबर माह के आरंभ से ही फोरम ने सीएमईआरआइ कॉलोनी में रहने वाले लोगों से कपड़ा एकत्र करने का काम शुरू किया है जो तकरीबन एक माह तक चलेगा। कपड़ा संग्रह के काम में सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपने इस अभियान का प्रचार किया। जिसका नतीजा है कि सीएमईआरआइ कॉलोनी की बाहर की संस्थाएं भी इस अभियान में जुटी एवं लोगों ने कपड़ा देकर सहयोग किया। फोरम की अध्यक्षा मीरा हिरानी ने कहा कि कपड़ा संग्रह अभियान भी काफी सफल रहा है, लोगों ने उसमें सहयोग किया। जिसका नतीजा है कि महिला, पुरुष, बच्चों के लिए सामान्य वस्त्र के साथ गर्म वस्त्र भी एकत्र हुआ है। तकरीबन छह सौ लोगों के बीच इसका वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में काफी ऐसे गरीब है, जिनको वस्त्र नहीं मिल पाता है। लोगों के व्यवहार किए गए वस्त्र भी रखे-रखे खराब होते है। उन वस्त्रों को समाज के गरीब लोगों तक पहुंचाने के लिए ऐसा प्रयास किया जा रहा है। अगले वर्ष दुर्गापूजा के पहले इस अभियान को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गृहणी की प्राथमिकता घर होती है, उसके साथ वे समाज के लिए भी काम कर सकती है, जिससे उनका विश्वास बढ़ता है एवं उनकी भी पहचान बनती है।

chat bot
आपका साथी