यंग इंडियंस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

जागरण संवाददातासिलीगुड़ी यंग इंडियंस सिलीगुड़ी चैप्टर ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कई जागरूक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 09:47 PM (IST)
यंग इंडियंस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान
यंग इंडियंस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: यंग इंडियंस सिलीगुड़ी चैप्टर ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। संगठन की ओर से बताया गया है कि सड़क सुरक्षा गीत का शुभारंभ किया गया, जो सदस्यों द्वारा गाया और कोरियोग्राफ किया गया है।

इसके अलावा सिलीगुड़ी में सड़क सुरक्षा पर संदेशों के साथ होìडग्स की स्थापना की गई है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता हेतु 30 दिन का सोशल मीडिया अभियान इलाज से बेहतर है सावधानी चलाया गया। सदस्यों और कॉलेज के छात्रों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

500 से अधिक छात्रों को प्रभावित करने वाले 4 प्रतिठति स्कूलों के साथ सड़क सुरक्षा पर सत्र किए गए।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह समाप्त हो सकता है लेकिन यंग इंडियंस ने आगामी भविष्य में सभी हितधारकों के लिए सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए सभी उपायों का वादा किया है।

हम बड ़ेपैमाने पर लोगों से ट्रैफि क नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट पहनने, सड़क पर चलने पर हेलमेट पहनने का भी आग्रह करतेहैं।

यंग इंडियन वर्ष 2002 में स्थापित भारत के भविष्य को बनाने, नेतृत्व करने, सहयोग करने और प्रभावित करने के लिए एक आदोलन है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआई) का एक अभिन्न अंग है जिसका उद्देश्य विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करना है। वर्तमान में संगठन के पास देश भर में 54 से अधिक शहरो ंमें 3300 से अधिक प्रत्यक्ष सदस्य और 29500 युवा सदस्यों के साथ देश भर में 131 से अधिक प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में उपस्थिति है। सिलीगुड़ी में इसका गठन 2013 में किया गया था और वर्तमान में इसके विभिन्न राष्ट्र निर्माण परियोजनाओं जैसे सड़क सुरक्षा, जलवाय ुपरिवर्तन, उद्यमिता में 100 से अधिक सदस्य, 5 कॉलेज, 10 स्कूल और 6 गांव शामिल हैं। सड़क सुरक्षा की प्रमुखप रियोजना में से एक होने के नाते, संगठन ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत व्यापक कार्यक्रम किए हैं।

chat bot
आपका साथी