DARJEELING NEWS: यात्रियों को ला रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 यात्रियों की मौत

खबर एजेंसी एएनआई के मुताबिक कार में आठ लोग सवार थे। हादसे के बाद शुरुआत में कार में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एक व्यक्ति की बाद में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 01 Nov 2022 01:03 AM (IST) Updated:Tue, 01 Nov 2022 01:03 AM (IST)
DARJEELING NEWS: यात्रियों को ला रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 यात्रियों की मौत
DARJEELING NEWS: यात्रियों को ला रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 यात्रियों की मौत

दार्जिलिंग, जागरण ऑनलाइन टीम। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां दार्जिंलिंग के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में फिलहाल चार यात्रियों के मरने की सूचना आ रही है। एएनआई की खबर के अनुसार कार में 8 यात्री सवार थे। हादसा चैतयापानी के सिपोयधुरा के पास हुआ।

कार में थे आठ लोग सवार

खबर एजेंसी एएनआई के मुताबिक कार में आठ लोग सवार थे। हादसे के बाद शुरुआत में कार में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एक व्यक्ति की बाद में मौत हो गई। खबर एजेंसी के मुताबिक अब तक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में आठ लोग सवार थे। बाकी चार लोग भी अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Kolkata Chhath Puja 2022: कोलकाता- हावड़ा के गंगा घाटों पर हजारों छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

KOLKATA NEWS: कोलकाता में मांस खाने वाली बैक्टीरिया ने ली शख्‍स की जान

chat bot
आपका साथी