West Bangal: पूर्व सीएम पवन चामलिंग 69 वर्ष के हुए, 24 वर्षों से गरीब उत्थान दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है

Pawan Chamling पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष पवन चामलिंग ने अपनां 69वां जन्मोत्सव समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ मनाया।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 01:03 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 01:22 PM (IST)
West Bangal: पूर्व सीएम पवन चामलिंग 69 वर्ष के हुए, 24 वर्षों से गरीब उत्थान दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है
West Bangal: पूर्व सीएम पवन चामलिंग 69 वर्ष के हुए, 24 वर्षों से गरीब उत्थान दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है

गंगटोक, जागरण संवाददाता। Pawan Chamling: पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष पवन चामलिंग ने अपनां 69वां जन्मोत्सव समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ मनाया। हालांकि उनके जन्मदिन पर पार्टी द्वारा 24 वर्षों से गरीब उत्थान दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। शहर के इंदिरा बाइपास स्थित उनके वर्तमान निवास स्थान एवं पार्टी मुख्यालय पर उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला एवं खादा पहना कर बधाई दी ।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। इस मौके पर  उन्होंने बताया कि मेरे पास मुख्यमंत्री के पद नहीं है। लेकिन राजनैतिक दृष्टिकोण से मेरा जिम्मेदारी उतनी ही महत्व पूर्ण है। क्योंकि पिछले चुनाव में हमें केवल एक सीट के कारण सत्ता से बाहर होना पड़ा। लेकिन मत प्रतिशत के हिसाब से मेरी पार्टी को अधिक मत मिले हैं। इसके लिए मैं जनता के प्रति आभारी हूं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर खुद में अधिक जिम्मेदारी बोध एवं मानसिक तथा शारीरिक रूप में अधिक सक्रिय रहने के बारे में विचार व्यक्त किए।

उन्होंने बतौर विपक्ष के भूमिका पूरी तरह से निर्वहन करने तथा लोगों के बीच अपने राजनैतिक प्रतिबद्धताओं में अटल रहने की बात कही। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि सांगठनिक ढांचा में परिवर्तन लाने तथा वरिष्ठ उपाध्यक्षों को सलाहकार तथा पार्टी के युवा नेतृत्व को पार्टी की द्वितीय कमान सौंपने के लिए तैयार रहे।  

chat bot
आपका साथी